फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three injured including child after being hit by truck, woman's condition critical

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे सहित तीन घायल, महिला की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three injured including child after being hit by truck, woman's condition critical
सिरसा। बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक पर एक ट्रक ने बाइक पर जा रहे दंपती और बच्चे को चपेट में ले लिया। ट्रक उनको बाइक समेत 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान एक अन्य बाइक चालक ने ट्रक को रुकवा लिया और नीचे से तीनों सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यहां पर बच्चे और व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है। शाम को बाइक पर सवार व्यक्ति महिला और बच्चे के साथ हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहा था। बाबा भूमण शाह चौक के निकट ट्रक चालक ने मोड़ काटते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार दंपती व बच्चे को ट्रक घसीटता हुआ करीब 20 मीटर तक ले गया। जिसके बाद अन्य बाइक सवार ने ट्रक के आगे बाइक लगा रुकवा लिया और दंपती व बच्चे को नीचे से निकाल लिया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि महिला के उपर से ट्रक गुजर गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया कि ट्रक का पहिया इस दौरान महिला और पुरुष के पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। दोनों का एक एक पांव कुचला गया है। जबकि बच्चे को अधिक चोट नहीं आई। हादसे के आरोपी ट्रक चालक कृष्ण ने बताया कि उसकी कोई गलती नहीं है। हादसे के बाद एक दम ट्रक को रोक नहीं पाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिली है। मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चा और व्यक्ति की हालत ठीक है। जबकि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed