फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three in Dera Hospital, 34 including one employee in CHC Kalanwali found infected

डेरा अस्पताल में तीन, सीएचसी कालांवाली में एक कर्मचारी सहित 34 मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three in Dera Hospital, 34 including one employee in CHC Kalanwali found infected
लघु सचिवालय के समक्ष बिना मास्क व सामाजिक दूरी के खड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना की चपेट में करीब-करीब सभी आयु वर्ग के लोग संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को जिले में 34 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से तीन संक्रमित डेरा अस्पताल का स्टाफ तो एक सीएचसी कालांवाली का कर्मचारी मिला है। जिले में अब 170 सक्रिय केस हैं। इनमें से भी अभी 13 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। वहीं बीते दिन एक महिला रोग विशेषज्ञ के संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए अन्य स्टाफ और महिला मरीजों के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में 600 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 34 संक्रमित मिले हैं। अभी 356 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब कुल 170 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से तीन मरीजों का प्राइवेट तो एक का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले का रिकवरी रेट फिलहाल 97.80 फीसदी जबकि 11.97 फीसदी पॉजिटिव रेश्यो हो चुका है।
विज्ञापन

सिरसा शहर में 18 व बाकी जगहों पर 16 कोरोना संक्रमित मिले
जिले में पिछले पांच दिनों से हर रोज काफी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को सिरसा में 18, डबवाली में 1, ऐलनाबाद में तीन, कालांवाली में चार, माधोसिंघाना में चार, रानियां व बडागुढ़ा में 2-2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एकदम से बढ़ा
बीते पांच दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी पकड़ी है। कोरोना के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोरोना टेस्टिंग को नहीं बढ़ाया गया है। जिसके कारण संक्रमित मिलने वाले लोग अब संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रहे हैं। कई लोग जांच करवाने के बाद भी अन्य लोगों के साथ संपर्क में है। वहीं 24 घंटे बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पता चलने के बाद विभाग की परेशानी भी पहले से अधिक बढ़ रही है।

कोरोना संक्रमित लोगों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। सोमवार को जिले में 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सभी अलग-अलग आयु वर्ग के लोग हैं। कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। जिन भी लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं करवाया वे जरूर करवा लें।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed