{"_id":"644aba557c4ce9654a067a16","slug":"three-day-theater-festival-begins-with-jahar-sirsa-news-c-21-1-117452-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का जहर के साथ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का जहर के साथ आगाज
Thu, 27 Apr 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्याल सभागार में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का ''जहर'' के साथ शुभारंभ किया गया। उड़ान थियेटर ग्रुप सिरसा और हरियाणा कला परिषद एवं युवा कल्याण निदेशालय के संयुक्त सहयोग नाटक का आयोजन किया गया।
नाटक का लेखन पंकज सोनी और परिकल्पना एवं निर्देशन संदीप देसू ने किया। नाटक में एक व्यक्ति मेडिकल की दुकान पर जहर लेने जाता है। केमिस्ट उसे बातों में उलझा देता है। बातें करता है कि आखिर वह किसे जहर देना चाहता है, क्यों देना चाहता है। वह बताता है कि वह अपनी पत्नी से दुखी है वह उसे जहर देना चाहता है। धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है। केमिस्ट उसे चाय पिलाता है और बोलता है कि मैंने आपको जहर दे दिया, चाय में जहर था। केमिस्ट को व्यक्ति कहता है कि मुझे बचा लो, चाहे जितनी कीमत ले लो। केमिस्ट ऊंचे दाम बताता है। ऐसे यह नाटक आगे बढ़ता रहता है। अंत में वह कहता है कि मैंने तुम्हें जहर दिया ही नहीं। मैंने तुम्हारे अंदर के जहर को खत्म किया है। नाटक के बारे में यह दो पात्रीय नाटक है। जहर ही जहर को मार सकता है और यही व्यक्ति के साथ केमिस्ट करता है। गलतफहमी के कारण इंसान के अंदर इतना जहर भर जाता है कि वह अच्छा-बुरा कुछ नहीं सोचता। केमिस्ट जहर का सौदागर जरूर होता है, मगर इंसान को नहीं इंसान के अंदर के जहर को मरने की कीमत लेता है।
नाट्य उत्सव में मुख्य रूप से युवा कल्याण की निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने नाटक कलाकारों के अभिनय की तारीफ की और शुभकामनाएं दी। असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश छिकारा और दर्शकों ने नाटक का खूब आनंद लिया। नाटक के पात्रों में केमिस्ट मुकेश, बिजनेसमैन मेहुल सोनी, लेखक पंकज सोनी, परिकल्पना एवं निर्देशन संदीप देसू, संगीत हर्ष अटकान, लाइट बीआर अर्षवीर शामिल है। इस उत्सव में अर्षवीर खत्री, मुकेश, भावना डोगरा, रूकसाना, नंदनी, प्रियंका, काजल, सोच कुमार, हिमांशु, पुनीत, सोनिया, पूजा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।