फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused of inter-state gang of thieves arrested, car used in crime recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three accused of inter-state gang of thieves arrested, car used in crime recovered
पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते डीएसपी साधूराम और उपस्थित शहर थाना प्रभारी बरनव? - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिले व पंजाब के कई स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से चोरी की करीब 22 वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी और वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद किया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी करने के मास्टर माइंड रिंकू पर पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएसपी साधूराम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू निवासी हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा, अजय कुमार निवासी भारत नगर व विकास निवासी हरि विष्णु कॉलोनी के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय पूर्व में हुई चोरी की विभिन्न वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मामलों में जांच करते हुए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और वारदात के तीन आरोपियों को शहर सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में उनके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर आरोपियों ने की थी चोरी की वारदात
डीएसपी साधू राम ने बताया की आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने करीब 15/16 वारदात शहर सिरसा, ऐलनाबाद, डिंग, मल्लेकां तथा नाथूसरी चोपटा क्षेत्रों में जबकि 7/8 वारदात हिसार, फतेहाबाद तथा पंजाब क्षेत्रों में करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में शिव चौक सिरसा, सदर बाजार सिरसा, बेगू रोड, मल्लेकां, नाथूसरी चोपटा, सिरसा रोड ऐलनाबाद के अलावा अग्रोहा, हिसार, रतिया, फतेहाबाद व पंजाब क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आरोपियों के खिलाफ हैं मामले दर्ज
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रिंकू के खिलाफ जिला सिरसा के विभिन्न थानों के अलावा फतेहाबाद व पंजाब क्षेत्र में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि अजय कुमार व विजय कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

पुलिस की ओर से पकड़े गए चोरी मामले के आरोपी और बरामद किया गया सामान ।

पुलिस की ओर से पकड़े गए चोरी मामले के आरोपी और बरामद किया गया सामान ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed