फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused arrested in submersible motor theft case

Sirsa News: सबमर्सिबल की मोटर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in submersible motor theft case
सिरसा। रानियां पुलिस ने सबमर्सिबल मोटर चोरी के मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 13 चोरी की सबमर्सिबल मोटरें, एक गैस कटर, एक ऑक्सीजन सिलिंडर और चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति वैन बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों बामणवाला फतेहाबाद निवासी आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू व जगसीर सिंह और सहेदापाल जिला मानसा पंजाब निवासी गुरजंट सिंह ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगा लिया है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव ओटू के निर्मल सिंह ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान राजा साहिब सबमर्सिबल स्टोर से अज्ञात लोगों ने रात को ताला तोड़कर 15-20 पुरानी सबमर्सिबल मोटरें चुरा लीं। शिकायत के आधार पर रानियां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने क्राइम सीन टीम और साइबर सेल की मदद से जांच की। 18 जुलाई को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घग्घर बाईपास पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से मोटरें और अन्य उपकरण बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने वाहन पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed