फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves took away cash by breaking the locks of four shops in a single night

एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी उड़ा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash by breaking the locks of four shops in a single night
सिरसा। गांव ममेराकलां में चोरों ने एक रात को एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर करीब 42 हजार रुपये की नकदी व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने करीब रात दो बजे बंद पड़ी दुकानों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है जबकि अन्य साथियों के होने की संभावना भी जताई जा रही है। सुबह वारदात जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों ने मामले की शिकायत ऐलनाबाद पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ममेरां कलां निवासी राधेश्याम, तिलकराज, श्रीराम ने बताया कि उनकी गांव में ही मिल्क सोसायटी, लक्ष्मी मेडिकल हॉल, संत कृपा मिष्ठान भंडार व कृष्ण देव किरयाणा स्टोर के नाम दुकानें हैं। 11 नवंबर की रात्रि को वे दुकानों बंद कर घर चले गए। देर रात्रि को चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर मिल्क सोसायटी से लगभग 10500 रुपये, लक्ष्मी मेडिकल हॉल से लगभग 25000 रुपये, संत कृपा मिष्ठान भंडार से लगभग 7000 रुपये की नकदी, जबकि कृष्ण देव करियाणा स्टोर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। सुबह जब वे दुकानों पर आए तो घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानों के ताले तोड़ वारदात को दिया था अंजाम
वहीं दुकानदार तिलकराज ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो रात करीब दो बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दुकानों के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। मुंह पर कपड़ा बांधे होने के कारण उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि इसके अलावा अन्य युवक होने की भी संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed