{"_id":"612a72838ebc3e79f34bd2d1","slug":"there-will-be-no-entry-of-four-wheelers-in-rori-bazar-from-nine-in-the-morning-sirsa-news-hsr610175016","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ी बाजार में सुबह नौ से चार पहिया वाहनों की नहीं होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ी बाजार में सुबह नौ से चार पहिया वाहनों की नहीं होगी एंट्री
विज्ञापन
बरनाला रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी को लेजाते पुलिस कर्मी संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बाजारों में जाम और अतिक्रमण की स्थिति में सुधार को लेकर अब सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चार पहिया वाहनों की रोड़ी बाजार में एंट्री बैन रहेगी। दुकानों में सामान भरने के लिए भी दुकानदार सुबह 9 बजे से पहले ही चार पहिया वाहनों को ला सकेंगे। वहीं पुलिस ने रोड़ी बाजार में दोनों तरफ बैरिकेड लगा पुलिस के जवान तैनात कर दिए है। इनमें से केवल दो पहिया वाहनों की ही एंट्री हो सकेंगी।
जाम की स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को यातायात थाना प्रभारी इंस्पेेक्टर बहादुर सिंह ने दुुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान दुकानदारों ने यातायात थाना प्रभारी के समक्ष अपनी समस्या रखी है। दुकानदारों सुनील बहल, जेपी सिंह ने कहा कि दुकानों के समक्ष रेहड़ी लगाने वालों के कारण आवाजाही प्रभावित होती है। बाजार में जाम की स्थिति बनती है। इसके बाद थाना प्रभारी ने नगर परिषद ईओ को फोन कर मामले की सूचना दी और समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी बाजार में ऐसा कोई चार पहिया वाहन चालक दोपहर के समय पाया जाता है तो उसके वाहन का चालान किया जाएगा। इस दौरान कोरोना नियमों की पालना, सैनिटाइजर और मास्क रखने को लेकर भी जागरूक किया गया।
दुकानों पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने के दिए निर्देश
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने दुकानदारों के साथ बैठक के दौरान दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दुकान के बाहर रखे जाने वाले सामान को दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए और कहा कि अगर दुकान के बाहर सामान रखा पाया जाता है उनके सामान को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़े वाहनों के किए चालान
यातायात पुलिस ने बरनाला रोड, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार और अन्य बाजारों में नौ पार्किंग में खड़े करीब 10 वाहनों के चालान किए और तीन गाड़ियों का जब्त भी किया है। वहीं वाहन चालकों को मास्क पहनने के प्रति भी जागरूक किया गया।