फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was no clear information related to the examination in the datesheet, more than two thousand students returned from the centers

डेटशीट में नहीं थी परीक्षा संबंधित स्पष्ट जानकारी, केंद्रों से लौटे दो हजार से अधिक विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was no clear information related to the examination in the datesheet, more than two thousand students returned from the centers
डेटशीट स्पष्ट न दिए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नेशनल कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन करते व? - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह स्नातक कक्षाओं के छठे सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी डेटशीट में स्पष्ट जानकारी न दिए जाने के कारण री अपीयर के विद्यार्थी भी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए। लेकिन शिक्षकों ने री अपीयर वाले सभी विद्यार्थियों को परीक्षा न होने की सूचना देकर लौटा दिया। जिसके कारण रोषित होकर विद्यार्थियों ने नेशनल कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया। परीक्षा न होने के कारण दो हजार से अधिक विद्यार्थी मायूस होकर वापस घरों को लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीएलयू के सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों की स्नातक कक्षाओं का अंग्रेजी विषय की पहली ऑफलाइन परीक्षा थी। जिसके चलते सुबह साढ़े नौ बजे विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी डेटशीट में 19 जुलाई वाले पेपर के साथ 2014 ऑनवार्ड लिखा था। जिसके चलते छठे सेमेस्टर में री अपीयर वाले विद्यार्थी भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जब रोल नंबर नहीं मिला तो वह कॉलेज एग्जाम रजिस्ट्रार के पास पहुंचे और चार्ट में रोल नंबर ना होने की बात कही। कॉलेज एग्जाम रजिस्ट्रार अविनाश कंबोज ने जब विद्यार्थियों को बताया कि उनकी अंग्रेजी री अपीयर की परीक्षा 14 अगस्त को हैं। जिसके बाद विद्यार्थी नेशनल कॉलेज गेट के सामने एकत्र हुए और विश्वविद्यालय द्वारा डेटशीट में स्पष्ट जानकारी न देने के चलते प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बता दें कि इससे पहले अंग्रेजी विषय के नियमित व री अपीयर वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक साथ होती थी। कोविड के चलते नियमों में परिवर्तन किया गया लेकिन डेटशीट में स्पष्ट जानकारी ना होने के चलते री अपीयर वाले विद्यार्थी भी परीक्षा देने पहुंचे गए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मास्क जरूरी
केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का मास्क जांचा जा रहा था। बिना मास्क विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। वहीं कक्षाओं में जाने से पहले विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया जा रहा था, ताकि विद्यार्थियों में संक्रमण ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अंग्रेजी री अपीयर विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल
स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों की छठे सेमेस्टर में अंग्रेजी विषय में री अपीयर आई है उनकी परीक्षा 14 अगस्त को ली जाएंगी। जिन विद्यार्थियों की चौथे सेमेस्टर में अंग्रेजी विषय में री अपीयर है, उनकी परीक्षा 14 अगस्त को ली जानी है।
ऑनलाइन मोड में आवेदन कर ऑफलाइन परीक्षा देने भी पहुंच रहे विद्यार्थी
ऑनलाइन परीक्षा मोड का चयन करने के बाद स्नातक कक्षा की शुरू हुई परीक्षाओं में विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन को पत्र लिख ऑफलाइन परीक्षा में बैठने की अनुमति ले रहे है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा मोड का विकल्प रखा गया है। जिसके चलते नेशनल कॉलेज से 600 व महिला महाविद्यालय से 35 छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
कुलपति ने किया केंद्रों को औचक निरीक्षण
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने सिरसा में चल रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सुपरिंटेंडेंट इन चीफ की उपस्थिति में खोले। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यदि संभव हो तो वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। इस दौरान खोलने का समय व तिथि लिफाफे पर अंकित करें और इसके ऊपर मुख्य अधीक्षक, अधीक्षक व उप-अधीक्षक के हस्ताक्षर होने के बाद ही प्रश्न पत्रों को वितरित करना सुनिश्चित किया जाए।

स्नातक कक्षाओं की डेटशीट में कोई गलती नहीं है। री-अपीयर वाले विद्यार्थियों के पेपर कोड के साथ आर लगा हुआ है। विद्यार्थी अपनी डेटशीट को ध्यान से देखकर ही परीक्षा देने आए।
- राज कुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।

री- अपीयर की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को डेटशीट में सही तिथि बताते कॉलेज एग्जाम रजिस्ट?

री- अपीयर की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को डेटशीट में सही तिथि बताते कॉलेज एग्जाम रजिस्ट?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed