फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was no cleaning in the city for two days, employees will return to work from today

दो दिन से शहर में नहीं हुई सफाई आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
There was no cleaning in the city for two days, employees will return to work from today
सिरसा के रोड़ी बाजार स्थित सड़क पर बिखरा कूड़ा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। कौशल रोजगार निगम को भंग करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई न होने के कारण गलियों और मुख्य बाजारों में कूड़े के ढ़ेर लगे हुए दिखाई दिए। इसके कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल के कारण सफाई न होने के कारण बाजार व सड़कों पर 70 टन कचरे फैल गया। दुकानदारों ने सफाई कर अपना कचरा दुकानों के आगे इकट्ठा कर दिया। हालांकि नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान किया जा रहा है। वहीं दूसरे दिन भी शहर की सफाई करने को लेकर नगर परिषद की ओर से कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। कूड़े ढ़ेरों में बेसहारा पशु भी मुंह मारते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बारिश होने से बिगड़े हालात
सोमवार देर शाम को हुई बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। निकासी नहीं होने के कारण हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सरकुलर रोड, डबवाली रोड, परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, भादरा बाजार, रोड़ी बाजार, सरदार चौक सहित अन्य स्थानों पर बारिश पानी की निकासी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था व निकासी व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी मनोज अटवाल, सचिव अरुण प्रोचा, नरेश चौहान ने बताया कि आचांर संहिता लगने के कारण उन्होंने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। जल्द ही उनकी मांग को पुरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बुधवार को काम पर लौटेंगे और शहर में सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे कचरे के ढेर
रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, मोहंता मार्केट, सदर बाजार, फैशन कैंप वाली गली सहित अन्य बाजारों में सफाई नहीं होने के चलते हालात काफी खराब नजर आए। बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के आगे ही कचरा इकट्ठा कर दिया, सड़क के दोनों तरफ कचरे के ढेर नजर आए। बाजार में लगे डस्टबिन कचरे के भरे नजर आए तथा इसके आसपास भी कचरा फैला रहा।
डोर-टू-डोर कचरे का उठाव किया जा रहा है। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed