फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was commotion at Bhavdin toll plaza for an hour, heavy vehicles were not allowed to pass till 5 pm

Sirsa News: भावदीन टोल प्लाजा पर एक घंटे तक हुआ हंगामा , शाम पांच बजे तक नहीं गुजरने दिए भारी वाहन

Fri, 05 Jan 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
There was commotion at Bhavdin toll plaza for an hour, heavy vehicles were not allowed to pass till 5 pm
सिरसा। हिट एंड रन कानून के विरोध में शुक्रवार को भावदीन टोल प्लाजा पर ट्रक, टैक्सी चालकों के साथ किसानों ने संयुक्त रूप से टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने को लेकर हंगामा किया। भारतीय किसान एकता मंच और हरियाणा किसान मंच के नेताओं ने टोल फ्री कराने में नाकाम होने पर ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य भारी वाहनों को गुजरने से रोक दिया। ऐसे में करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर हंगामा चलता रहा। पुलिस के समझाने के बाद भी उन्होंने एक नहीं सुनी। इस दौरान टोल के दोनों तरफ सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। शाम पांच बजे के बाद भारी वाहनों टोल पार कर पाए। हालांकि इस दौरान बस, कार आदि सवारी वाहनों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

बीकेई प्रधान लखविंद्र सिंह औलख व हरियाणा किसान मंच के प्रधान गुरदीप सिंह व ट्रक यूनियन के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि शनिवार को पंजाब के पटियाला स्थित चन्नों टोल प्लाजा पर चालकों की बैठक होने जा रही है, जिसमें कुछ अहम मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद अगर टोल प्लाजा फ्री करने आदि को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कोई ट्रक चालक या अन्य भारी वाहन चालक रोके जाने को लेकर आपित्त जताता तो उसे विरोध का सामना करना पड़ता। ऐसे में कई बार प्रदर्शनकारियों और वाहन चालकों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कुछ यू रहा नजारा
सुबह दस बजे किसान यूनियनों के साथ चालकों ने भावदीन टोल प्लाजा पर बड़े स्तर पर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सिरसा को आने व सिरसा से जाने वाले भारी वाहनों को रोकते हुए उन्हें वापस भेज दिया। टोल से कुछ ही दूरी पर वाहन चालकों ने अपने वाहन खड़े कर दिए। इस कारण टोल पर लंबी लाइनें लग गई। वहीं, इस दौरान वाहन धरना कर रहे किसानों व चालकों से जाने की गुहार लगाते भी नजर आए। हालांकि किसी भी भारी वाहन को टोल के इस पार से उस पार तक जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





भावदीन टोल प्लाजा टोल फ्री करने हमें करना था। हालांकि पंजाब के पटियाला के पास चन्नों टोल पर शनिवार को कमेटी की बैठक होगी। बैठक में होने वाले निर्णयों के आधार पर ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी। आज टोल से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोका गया है और उन्हें कानून के बारे में जानकारी दी गई है।

----मनजीत सिंह , प्रधान ट्रक यूनियन।

चालकों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन है। तानाशाही के चलते सरकार आमजन के ऊपर कानून पर कानून थोपने का काम कर रही है। हिट एंड रन कानून को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। ----गुरदीप सिंह, प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा किसान मंच।
---

जब तक कानून वापस नहीं होंगे, पक्का मोर्चा पर धरना जारी रहेगा। सरकार को इस कानून को रद्द करना ही पड़ेगा।
-- बबू अरोड़ा, टैक्सी यूनियन प्रधान


सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। किसी को भी कानून को हाथ में नहीें लेने दिया जाएगा। ----जगत मोर , डीएसपी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed