{"_id":"590f2f2c4f1c1b3a54850cea","slug":"theif-home-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लगाई मकान और स्कूल में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लगाई मकान और स्कूल में सेंध
amarujala/Sirsa
Updated Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो विभिन्न स्थानों पर चोरों ने सेंध लगाकर हजारों के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानियां वार्ड नंबर 11 रानियां में देवेंद्र कुमार का घर है। देवेंद्र का कहना है कि 28 अप्रैल को वे परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से चोर मकान में घुसे चांदी के सिक्के और लैपटॉप चुराकर चले गए। शनिवार को जब घर लौटे कमराें में सामान बिखरा पड़ा मिला और लैपटॉॅप और चांदी के सिक्के गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं, गांव आनंदगढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का इनवर्टर और छह बैटरी चोर चुराकर ले गए। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई की रात को अज्ञात लोग स्कूल में घुसे और इनवर्टर और बैटरियां चुरा ली। छह मई की सुबह घटना का पता चला। बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगोें के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। इसके अलावा गांव नुहियांवाली में स्थित भारत गैस एजेंसी से कुछ लोग सात गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। एजेंसी मैनेजर ओम प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।