फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in electrical shop

दुकानदार को चकमा देकर चोरी कर रहा युवक फरार

Fri, 19 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft in electrical shop
मंडी डबवाली में मलोट रोड पर बिजली उपकरण की एक दुकान की दीवार में पाड़ (सेंध) लगाकर चोरी करता युवक चकमा देकर भाग निकला। दुकान में चोर घुसने की सूचना पर भाई समेत पहुंचे दुकानदार ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी खुश के रूप में की गई। वीरवार रात हुई वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना में राहत की बात ये रही कि चोर दुकान से कोई सामान नहीं ले जा सका।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बोहड़ सिंह निवासी गांव लंबी ने बताया कि मलोट रोड पर बोहड़ इलेक्ट्रिक वर्क्स नाम से उसकी दुकान है। बीती 17 मार्च की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला आया। रात करीब 12 बजे के आसपास उसके पास किसी परिचित का फोन आया कि कोई उसकी दुकान में घुसा है। फोन पर सूचना मिलते ही भाई जगदीश को साथ लेकर वह दुकान पर पहुंचा। रात में दुकान के बाहर उसे देखकर पड़ोसी अजीत सिंह व सुरेंद्र पाल उर्फ छिंद भी वहां आ गए। इसके बाद शटर का ताला खोलकर वह दुकान में घुसा तो देखा कि पीछे की दीवार में पाड़ लगाकर एक युवक दुकान में घुसा हुआ है। भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने चोर को दबोच लिया। बोहड़ सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी खुश के रूप में हुई। इसी बीच ढील पाते ही युवक चकमा देकर भाग गया। उन्होंने काफी दूर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed