{"_id":"68b8856cc4518b9f250e21ff","slug":"the-youth-took-the-minor-to-delhi-and-raped-her-then-left-her-and-fled-sirsa-news-c-128-1-sir1004-143616-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबालिग को दिल्ली ले जा युवक ने किया दुष्कर्म, फिर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबालिग को दिल्ली ले जा युवक ने किया दुष्कर्म, फिर छोड़कर भागा
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बहला कर अपने साथ ले गया और उसे दिल्ली में छोड़कर भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह कक्षा 9 वीं में पढ़ती है।
कुछ समय पहले उसकी दोस्त ने संदीप नामक युवक से उसकी दोस्ती करा दी थी। 30 अगस्त को संदीप उसे बहला कर दिल्ली ले गया। यहां संदीप उसे एक होटल में ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दो सितंबर को संदीप उसे दिल्ली में छोड़ कर भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घरवालों को फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है।
शाम को घरवाले दिल्ली पहुंचे और उसे घर ले आए। जांच अधिकारी किरण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं सहित पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग घटना से सहमी हुई है। उसकी बाल कल्याण समिति से काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
वहीं, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक राहुल को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2017 में वह नाबालिग थी। उसकी शहर के रहने वाले राहुल नामक युवक से मित्रता हो गई। एक दिन राहुल उसके घर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि राहुल ने उसे कहा कि बालिग होने पर वह उसके साथ शादी कर लेगा। इसके बाद वह बार-बार उसके घर आकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि बाद में राहुल ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ एक सितंबर को महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।