फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The women of village Tilokewala came to submit the memorandum to the Deputy Commissioner, said - the depot operator abuses when they ask for ration.

Sirsa News: उपायुक्त का ज्ञापन देने पहुंचीं गांव तिलोकेवाला की महिलाएं, बोलीं- राशन मांगें तो गालियां देता है डिपो संचालक

Wed, 11 Dec 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The women of village Tilokewala came to submit the memorandum to the Deputy Commissioner, said - the depot operator abuses when they ask for ration.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव तिलोकेवाला के ग्रामीण राशन डिपो होल्डर से परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने डिपो संचालक की सप्लाई सस्पेंड कर लाइसेंस रद्द करने की मांग लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि डिपो संचालक उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। यहां उपायुक्त की जगह तहसीलदार ने उनका ज्ञापन लिया और ग्रामीणों को कार्रवाई की आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सात दिन पहले समाधान शिविर में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने उपायुक्त के समक्ष दो दिनों में डिपो होल्डर की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक अधिकारी सिर्फ जांच ही कर रहे हैं। ग्रामीण सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, सुखी कौर, नायब सिंह, अंग्रेज कौर, मनजीत कौर, चंद्रपाल कौर, जसविंदर कौर, सरबजीत कौर, बिकर सिंह आदि ने बताया कि डिपो होल्डर बीपीएल उपभोक्ताओं से राशन देने के लिए अंगूठे तो लगवा लेता है, लेकिन पूरा राशन वितरित नहीं करता। इस संबंध में 19 नवंबर को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद विभाग ने 29 नवंबर को डिपो की जांच की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जांच में डिपो होल्डर दोषी पाया गया था। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी सप्लाई भेज रहे हैं। ऐसा होने के बाद वे पुन: दो दिसंबर को उपायुक्त से मिले और डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड करने की मांग की थी। उपायुक्त के समक्ष जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने दो दिन के अंदर डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड करने की बात कही थी। इसके बाद भी विभाग ने सप्लाई सस्पेंड करने के बजाय 6 दिसंबर को दोबारा राशन भिजवा दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::
राशन की जगह मिलती हैं गालियां
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 300 से अधिक राशन कार्डधारक हैं। सभी कार्ड धारक डिपो होल्डर की कार्यप्रणाली से खफा हैं। महिला गुरमेल कौर ने कहा कि उन्हें राशन के बदले डिपो होल्डर की ओर से गालियां दी जाती हैं। डिपो होल्डर उन्हें टोकन दे देता है, लेकिन राशन नहीं देता। ग्रामीण सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा डिपो होल्डर तीन साल तक सस्पेंड रहे चुका है। अब दोबारा से अधिकारियों से मिलीभगत कर उसने सप्लाई शुरू कर ली है। डिपो होल्डर का राशन देने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::::::::

मौजूदा डिपो होल्डर से पूरी ग्राम पंचायत भी खफा है। कई बार पंचायत में बुलाकर समझाया जा चुका है, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं है। ग्राम पंचायत चाहती है कि उनकी राशन सप्लाई किसी अन्य डिपो के साथ जोड़ी जाए, ताकि ग्रामीणों को राशन लेने में कोई परेशानी न आए। - बलराज सिंह बराड़, सरपंच प्रतिनिधि, तिलोकेवाला।

:::::::::::::::::::::::

डिपो होल्डर की जांच चल रही है, जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसकी सप्लाई सस्पेंड की जाएगी। - मुकेश कुमार, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed