फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The weather took a turn, quilt shops began appearing on the Customer

मौसम ने ली करवट रजाई की दुकानों पर आने लगे ग्राहक

Wed, 22 Oct 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 22 Oct 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, quilt shops began appearing on the Customer

मौसम में बदलाव साथ ही सर्दी के दस्तक दे दी है। रात में इतनी सर्दी तो जरूर होना शुरू हो गई कि अब चादर से काम नहीं चलता।

विज्ञापन


मौसम के इस बदलाव को देखते हुए शहर में रजाई भरने वालों की दुकानें शुरू हो गई हैं जिन पर लोग पहुंचने लगे हैं।

कई दिनों से खाली रजाई बनाने के कारीगर अब व्यस्त हो गए हैं। शहर की ऐसी ही 10 से 12 दुकानों पर रजाई के ग्राहक आने लगे हैं।

शहर की डबवाली रोड वार्ड तीन स्थित रजाईयां भरने वाले अब्दुल खान, जैतून बैगम, जावेद खान व आशीष नेे बताया कि पहले काम बहुत कम था, पर तीन-चार दिन से ग्राहकों का आना शुरू हो गया है।

इससे अब उनका कुछ काम निकलने लगा है। इस समय कपास का भाव 80 रुपये प्रति कि लोग्राम है और पिनाई का भाव 20 रुपये प्रति कि ग्रा है, जबकि धागा डालने का खर्च 50 से 70 रुपये प्रति रजाई है।
विज्ञापन


मौसमी बीमारियों का भी असर
बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मौसम में हल्की सी ठंड बढ़ जाने से सर्दी, जुकाम, बुखार, नज़ला व गले की खराबी जैसे मौसमी रोगों ने अधिकांश घरों में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मदन जैन का कहना है कि मौसम के बदलाव के साथ मौसमी बीमारियाें का आना लाजिमी है। मौसमी बीमारियां सामान्यत: एक सप्ताह तक रहती है।

ऐसे मौसम में एयर कंडीशर, शीतल पेय व आईसक्रीम आदि से परहेज करना चाहिए, क्याेंकि बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बीमारियां हावी हो जाती हैं।


बच्चों व वृद्धों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बहुत से लोगों का शरीर काफी संवेदनशील होता है जो कि बदलते हुए मौसम के अनुरूप अपने आप को नहीं ढाल पाता जिससे की उन पर मौसमी बीमारियां हावी हो जाती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed