फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The victim shopkeeper demanded the inclusion of the CIA team in the investigation from the CM.

Sirsa News: पीड़ित दुकानदार ने सीएम से की जांच में सीआईए टीम को शामिल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The victim shopkeeper demanded the inclusion of the CIA team in the investigation from the CM.
सिरसा। रोड़ी गेट पर स्काउट चौक के निकट एक दुकान पर 24 सितंबर की रात्रि को हुई लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में दुकानदार ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर जांच में सिटी थाना की टीम के साथ-साथ सीआईए टीम को जोड़ने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में दुकान संचालक जितिन गोयल ने बताया कि उसकी दुकान सत्यम इंटरप्राइजेज के नाम से रोड़ी गेट, स्काउट चौक के निकट है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही उसे हार्ट अटैक आया था, जिस कारण उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पूर्व उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में दुकान के सहारे ही उसके परिवार का गुजर-बसर चल रहा है। 24 सितंबर 2025 की रात्रि को उसकी दुकान से चोर करीबन 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। जतिन गोयल ने सीएम से निवेदन किया कि सिरसा सिटी थाना की जांच टीम के साथ पुलिस की सीआईए टीम को भी इस चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए लगाया जाए, ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके और उसके नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed