{"_id":"68fbbfe923deec739108d50a","slug":"the-united-nations-is-a-symbol-of-world-peace-security-and-cooperation-sirsa-news-c-128-1-svns1027-146424-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व शांति, सुरक्षा और सहयोग का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व शांति, सुरक्षा और सहयोग का प्रतीक
विज्ञापन
सिरसा। गांव बप्पां के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाग लेने वाले विद्यार्थ
सिरसा। गांव बप्पां के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ आज विश्व के सभी देशों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह विश्व शांति, सुरक्षा और सहयोग का प्रतीक है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न संस्थाएं जैसे यूनेस्को (शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के लिए संगठन), यूनिसेफ (बाल कल्याण कोष), डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन), एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन), आईएलओ (अंतरर्राष्ट्रीय श्रम संगठन), यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम), और यूएनएचसीआर (शरणार्थी आयोग) है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में विश्वभर के देशों की सहायता कर रही हैं।
इन सभी संस्थाओं का उद्देश्य मानवता की सेवा, गरीबी उन्मूलन, शिक्षा का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं का विकास और वैश्विक सहयोग को सशक्त बनाना है। नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि वे विश्व शांति और भाईचारे के संदेशवाहक बनें। प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानवता को युद्धों की विभीषिका से बचाने और शांति की दिशा में अग्रसर करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्शों शांति, सहयोग, समानता और मानवता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, टीना, सरोज रानी, रचना मेहता आदि मौजूद रहे।