{"_id":"68c45eb912a1f66e2f03577e","slug":"the-team-of-samsara-public-school-stood-first-in-the-district-level-science-competition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-144131-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में समसारा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में समसारा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही
विज्ञापन
सिरसा।बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में नाट
सिरसा। बरनाला रोड स्थित श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के सातों खंडों के विजेता विद्यार्थियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र के समसारा पब्लिक स्कूल, शेखूखेड़ा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने ड्रामा वैज्ञानिक संदेश पर आधारित प्रस्तुत किए। इस दौरान टीम में एक निदेशक और एक स्क्रिप्ट राइटर रहा। वहीं एक टीम में पुरुष और महिला सहित 8 से अधिक पात्र शामिल किए गए। ड्रामा की अवधि 30 मिनट रखी गई। इसके अनुरूप ही विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
खंडस्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिलास्तर पर ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृष्ण जैन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडिया खेड़ा, गौरव वर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बी और मोनिका अरोड़ा प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरवाईं कलां ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इस प्रकार रहा साइंस ड्रामा प्रतियोगिता के विषय
मुख्य विषय :
- मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
-- -- -- -- -- -- -
उप विषय :
- विज्ञान में महिलाएं
- आधुनिक कृषि
- डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना
- सभी के लिए स्वच्छता
- हरित प्रौद्योगिकी
-- -- -- -- -- -- -- -
ड्रामा प्रतियोगिता के निर्णय का मानदंड (100 अंक)
- नाटक की प्रस्तुति – 50 अंक
- नाटक में वैज्ञानिक सामग्री – 30 अंक
- नाटक की प्रभावशीलता – 20 अंक
-- -- -- -- -- -- --
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
खंड का नाम, स्कूल का नाम, कुल टीम सदस्य, स्थान
- ऐलनाबाद, समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा, 8, प्रथम
- सिरसा, श्रीराम न्यू सतलुज सीसे स्कूल सिरसा, 7, द्वितीय
- रानियां, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी, तृतीय
-- -- -- -- -- -- --
इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
-- सुभाष फुटेला, उपजिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूकता फैलाना और छात्रों को रचनात्मक तरीके से विज्ञान को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला स्तर पर विजेता टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।-- - डाॅ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ड्रामा वैज्ञानिक संदेश पर आधारित प्रस्तुत किए। इस दौरान टीम में एक निदेशक और एक स्क्रिप्ट राइटर रहा। वहीं एक टीम में पुरुष और महिला सहित 8 से अधिक पात्र शामिल किए गए। ड्रामा की अवधि 30 मिनट रखी गई। इसके अनुरूप ही विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
खंडस्तरीय ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिलास्तर पर ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृष्ण जैन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडिया खेड़ा, गौरव वर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बी और मोनिका अरोड़ा प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरवाईं कलां ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इस प्रकार रहा साइंस ड्रामा प्रतियोगिता के विषय
मुख्य विषय :
- मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उप विषय :
- विज्ञान में महिलाएं
- आधुनिक कृषि
- डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना
- सभी के लिए स्वच्छता
- हरित प्रौद्योगिकी
ड्रामा प्रतियोगिता के निर्णय का मानदंड (100 अंक)
- नाटक की प्रस्तुति – 50 अंक
- नाटक में वैज्ञानिक सामग्री – 30 अंक
- नाटक की प्रभावशीलता – 20 अंक
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
खंड का नाम, स्कूल का नाम, कुल टीम सदस्य, स्थान
- ऐलनाबाद, समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा, 8, प्रथम
- सिरसा, श्रीराम न्यू सतलुज सीसे स्कूल सिरसा, 7, द्वितीय
- रानियां, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी, तृतीय
इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूकता फैलाना और छात्रों को रचनात्मक तरीके से विज्ञान को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला स्तर पर विजेता टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।