फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The tablet will also have a tracking system, teachers will be able to check online by giving homework

टैबलेट में ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, शिक्षक होमवर्क देकर ऑनलाइन कर सकेंगे चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The tablet will also have a tracking system, teachers will be able to check online by giving homework
टैबलेट वितरण समारोह में इस्तेमाल होने वाली एलईडी की जांच करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को वीरवार को टैबलेट का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस टैब में केवल शिक्षा से संबंधित पोर्टल ही खुलेगा व इसमें ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा। शिक्षक होमवर्क देकर ऑनलाइन भी चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

खास बात ये है कि टैबलेट में कोई भी सोशल मीडिया संबंधित साइट नहीं खुल पाएगी। इसमें सिर्फ शैक्षणिक एप ही खुलेंगे। शिक्षक कहीं से भी बैठ कर टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों की कार्यों की निगरानी कर पाएंगे। टैबलेट वितरण से पहले बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधकों की बैठक ली। अधिकारी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और जाना कि किस स्कूल ने क्या-क्या तैयारियां की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान जेनरेटर होना अनिवार्य है, ताकि मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान किसी प्रकार की बाधा ना आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए 91 लाख रुपये का बजट हुआ जारी
विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए 1.60 लाख रुपये और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए 60 हजार रुपये का बजट जारी है। यह बजट साउंड, टैंट, स्टेज, कुर्सियां, रंगोली, सजावट, पीने का पानी, चाय, जलपान, मुख्य अतिथियों के लिए लाए जाने वाले स्मृति चिह्न बैनर आदि पर खर्च होगा। प्रदेश भर में कार्यक्रम के लिए निदेशालय ने कुल 91 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अतिथि होंगे कार्यक्रम में शामिल
मेला ग्राउंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ागुढा में डॉ. मनीष बांसल, चीफ मेडिकल ऑफिसर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डबवाली में एसडीएम कालांवाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चोपटा में सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानिया में डीएमसी सिरसा मुख्य अतिथि होंगे।
जिलेभर में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर उचित निर्देश दिए गए है। -संतकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed