फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Superintendent of Police inspected the parade at the police lines.

Sirsa News: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया

Mon, 03 Nov 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police inspected the parade at the police lines.
पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देते एसपी दीपक सहारण।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारण ने सोमवार को बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस जवानों की शारीरिक फिटनेस की जांच करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी भागदौड़ भरी होती है, इसलिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को प्रतिदिन योग कर अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहिए।



जनरल परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर तुरंत प्रभाव से उनका निदान करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नेक नियति और ईमानदारी से काम कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए काम कर समाज में एक अनूठी मिसाल पेश करें।
विज्ञापन

उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अनुसंधानकर्ता का कार्य पेंडिंग नहीं होना चाहिए। पुलिस की नौकरी जन सेवा का बेहतरीन माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी कर समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






हुड़दंगबाजों पर सख्त कार्रवाई करें

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में राइडरों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक पुलिस कर्मी अहम भूमिका निभाए और अपनी ड्यूटी के दौरान बारीकी से प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने उपरांत ही उसे जाने दें। हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति भंग कर कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed