फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The street was not built even after three months of uprooting, the colonists filed a petition in the court

उखाड़ने के तीन महीने बाद भी नहीं बनाई गई गली, कॉलोनीवासियों ने दायर की कोर्ट में याचिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The street was not built even after three months of uprooting, the colonists filed a petition in the court
आरएसडी स्कूल वाली निर्माणाधीन गली खस्ता हालत में। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की आरएसडी कॉलोनी की गली को नगर परिषद ने उखाड़कर छोड़ दिया। तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने पर भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। लोगों ने शिकायत की तो अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके बीच बहस हो गई। मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया। ऐसे में अब कॉलोनीवासियों ने न्यायालय में याचिका दायर कर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरएसडी कॉलोनी निवासी रमेश गोयल एडवोकेट, इंदु गोयल, अजय कुमार, दीपक, अनीता रानी, अरुणा, गीता देवी, यशोदा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में 350 लंबी और 30 फुट चौड़ी कंक्रीट की गली को 25 मई 2021 को इंटरलॉक टाइलों की बनाने के लिए उखाड़ा गया। गली निर्माण की अवधि एक माह निर्धारित की गई थी। सिरसा नगर परिषद के तमाम अधिकारियों व ठेेकेदार की यह जवाबदेही थी कि गली का निर्माण एक माह में हो। गली उखाड़ने के कारण वहां गड्ढे बन गए और मलबे के ढेर लग गए। जिसके कारण गली के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई और गली में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण वहां से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में संबंधित लोगों को 28 मई, 2 जून व एक जुलाई को समस्या के समाधान का आग्रह किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस बारे में एसपी को भी पत्र भेज कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब कॉलोनीवासी रमेश गोयल और अन्य लोगों ने न्यायालय में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि सिरसा नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल, एमई सुनील लांबा, जेई राकेश कुमार, जेई राजेश कुमार व ठेकेदार के खिलाफ सेक्शन 166, 269, 270, 278, 290 व 120बी के तहत मामला दर्ज करवाया जाए। रमेश गोयल ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई होगी और संबंधित अधिकारियों को सम्मन जारी होंगे।
विज्ञापन

इस गली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया हैैै, लेकिन गली निवासी लेवल को लेकर एकमत नहीं है। ऐसे में विवाद होने के कारण निर्माण रुका है। इसका निर्माण शुरू करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि दो दिन में कार्य शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रीना सेठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed