फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sidewalk from Ambedkar Chowk to Parshuram Chowk will be repaired at a cost of 24 lakh rupees.

Sirsa News: आंबेडकर चौक से परशुराम चौक तक 24 लाख रुपये से दुरुस्त होगा फुटपाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The sidewalk from Ambedkar Chowk to Parshuram Chowk will be repaired at a cost of 24 lakh rupees.
सिरसा में अग्रवाल सेवा सदन के बाहर जेसीबी से पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ा।  - फोटो : स्वयं
सिरसा। आंबेडकर चौक से परशुराम चौक तक 24 लाख की लागत से फुटपाथ को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। बरसाती लाइन बिछाने के कारण फुटपाथ पर लगी इंटरलॉकिंग टाइलें खराब हो गई थीं। इससे दुकानदारों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आठ माह से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा था। रविवार को ठेकेदार ने फुटपाथ को नया बनाने का काम शुरू कर दिया। काम शुरू होते ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फुटपाथ दुरुस्त करने का दूसरा कारण यह भी है कि अग्रवाल सेवा सदन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्घाटन की मांग की थी। नवंबर माह में दो कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री सिरसा जिले में आगमन कर सकते हैं। 7 नवंबर को सीडीएलयू में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने की संभावना है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री नवंबर में सीडीएलयू आएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि वे अग्रवाल सदन और शिवपुरी दोनों का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल सदन के सामने से फुटपाथ की पुरानी इंटरलॉकिंग टाइलें हटाने का काम शुरू किया गया है। जेसीबी की मदद से मलबा भी हटाया जा रहा है। ठेकेदार ने कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। यह काम लंबे समय से बारिश के कारण अटका हुआ था। बरसाती लाइन का निर्माण अगले टेंडर में किया जाएगा। मौजूदा टेंडर के तहत 24 लाख रुपये की लागत से फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इसे ऐसे बनाया जाएगा कि लंबे समय तक दुकानदारों और आमजन के काम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed