फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The rain spoiled the condition of the roads in the city

बारिश ने शहर में बिगाड़ी सड़कों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The rain spoiled the condition of the roads in the city
यातायात थाना के पास रोड पर बने गड्ढे व गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। एक सप्ताह लगातार हुई बारिश के कारण पूरे शहर की गलियों और मुख्य रोड पर जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण सड़कों की सूरत बिगड़ गई। सड़कों में एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। आवागमन के दौरान वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बारिश के बाद डबवाली रोड, हिसार रोड, पुरानी कचहरी रोड, बरनाला रोड, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, हिसारिया बाजार, नोहरिया बाजार सहित अन्य जगह पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इस वजह से अब रोड की स्थिति बदहाल हो चुकी है। पुरानी कचहरी रोड की स्थिति अब काफी खराब हो चुकी है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर के डबवाली रोड, बरनाला रोड और हिसार रोड पर पहले ही खोदाई कर उसे छोड़ दिया गया है। इस वजह से पूरे शहर में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है। अब पूरी सड़क में गड्ढे बन गए हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं। हर रोज सुबह-सुबह हादसों के कारण खून से लथपथ लोगों को देखना व उठाना पड़ता है। - प्रेमकुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे होने के कारण ग्राहक भी दुकान पर आने से कतरा रहे हैं। जलभराव के कारण दुकान में आने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद खराब हुई स्थिति का जल्द समाधान किए जाने की भी प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। -अमरीक, दुकानदार

बस स्टैंड से कॉलेज की ओर जाने में समय अधिक लगता है। हर रोज हादसे होने का खतरा बना रहता है। अब एक तरफ से रास्ता बंद कर रखा है। इस कारण आवागमन के दौरान हादसे का डर बना रहता है। - विकास कुमार छात्र
सड़कों की स्थिति बहुत अधिक खराब है। कहीं पानी जमा है तो कहीं पूरे शहर में सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत होती है।
- संदीप पूनिया, वाहन चालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed