फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The purse of the woman returning from the order of the Kulfi was snatched from the hand

कुल्फी का आर्डर देकर लौट रही महिला के हाथ से छीना पर्स

Wed, 17 Mar 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
The purse of the woman returning from the order of the Kulfi was snatched from the hand
शहर के सरकुलर रोड पर बीती शाम हुडा सेक्टर निवासी एक महिला से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में एक मोबाइल, 5000 की नकदी व घर की चाबियां थीं। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दिए बयान में हुडा सेक्टर 20 निवासी प्रोमिला ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने पति के साथ बाजार में आई हुई थी। सरकुलर रोड पर एपेक्स अस्पताल के सामने गाड़ी रोककर वह कुल्फी की दुकान पर ऑर्डर कर वापस गाड़ी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों में से एक ने झपटा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गया। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed