फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The postmortem of the dead body was done, the prisoner's father raised the demand for investigation

शव का करवाया पोस्टमार्टम, बंदी के पिता ने जांच की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The postmortem of the dead body was done, the prisoner's father raised the demand for investigation
सिरसा। जेल के अस्पताल में बने बाथरूम में फांसी लगाने वाले बंदी अनिल उर्फ मेंढक के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने इंसाफ दिलवाने की मांग उठाई है और वहीं उन्होंने कहा कि बेटा जेल में फांसी नहीं लगा सकता।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के पिता सोमनाथ ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे का उसके पास फोन आया। जिसमें उसने कहा कि उसे जेल से बाहर निकलवा लो। जिसके बाद उन्होंने जल्द उसकी जमानत करवाने की बात कही। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे उनके पास पुलिस कर्मचारियों का फोन आया और उन्होंने अनिल द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा जेल में फांसी नहीं लगा सकता है। उसे मारा गया है। वहीं उन्होंने मामले की जांच कर इंसाफ दिलवाने की मांग उठाई है। वहीं जांच अधिकारी लेखराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed