फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The poppy planter arrested in the plot

प्लॉट में अफीम के पौधे उगाने वाला गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The poppy planter arrested in the plot
गांव जगमालवाली में युवक द्वारा घर पर उगाए गए अफीम के पौधे। - फोटो : Sirsa
गांव जगमालवाली में एक युवक ने घर के पीछे प्लॉट में ही अफीम के पौधे उगाए थे। मामले की सूचना मिलने पर कालांवाली सीआईए टीम ने दबिश देकर युवक को काबू कर लिया और पौधों को उखाड़ दिया। उखाड़े गए हरे पौधों का वजन 9 किलो 250 ग्राम पाया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बलकौर सिंह उर्फ गाला निवासी जगमालवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना कालांवाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली की टीम के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल के नेतृत्व में टीम गांव जगमालवाली क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बलकौर सिंह नामक एक युवक ने अपने घर में अफीम के पौधे उगाए हुए हैं। टीम ने दबिश देकर युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी रामनिवास उप तहसीलदार कालांवाली की हाजिरी में उसके घर की तलाशी ली। घर के पीछे प्लॉट में काफी संख्या में अफीम के हरे पौधे खड़े दिखाई दिए, जिनको उखाड़कर उनका वजन किया तो 9 किलो 250 ग्राम हुआ। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed