फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The newlyweds hanged themselves to death

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The newlyweds hanged themselves to death
ओढां। गांव सालमखेड़ा में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सरदूलगढ़ निवासी करीब 20 वर्षीय मनवीर कौर की शादी छह माह पहले गांव सालमखेड़ा में हुई थी। वीरवार को मनवीर कौर ने अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। एसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनवीर कौर ने घर में फंदा लगा लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन उसे अस्पताल ले जा चुके थे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed