फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The incomplete work of the rain line became a problem for the common people, vehicles got stuck in many places

Sirsa News: बरसाती लाइन का अधूरा काम बना आमजन के लिए आफत, जगह-जगह धंसे वाहन

Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The incomplete work of the rain line became a problem for the common people, vehicles got stuck in many places
सिरसा। कपास मंडी के गेट के सामने धंसे सरसों से भरे ट्रेक्टर ट्राली व मिनी ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद बरसाती लाइन की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ी। जिन जगहों पर बरसाती पाइप डालने के बाद सिर्फ मिट्टी भरकर खानापूर्ति की गई थी, वहां 30 मिनट की बारिश ने लापरवाही की पोल खोल दी।

बिश्नोई मार्केट रोड से लेकर अनाज मंडी तक के मार्ग पर ट्रक, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली धंस गईं। कई वाहन पलट गए, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। हिसार रोड पर बरसाती लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लाइन बिछाने के बाद एजेंसी के कर्मचारियों ने पाइपों के ऊपर मिट्टी डाल दी। शुक्रवार को हुई बारिश में जब जलभराव हुआ तो मिट्टी धंस गई। इससे जहां एक ट्रक के धंसने के कारण दोनों टायर पेंचर हो गए, वहीं कार भी उसमें धंस गई। दोनों को क्रेन से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही हालात एडिशनल अनाजमंडी में देखने को मिली। जहां पर बरसाती लाइन बिछाने का कार्य नगर परिषद कर रहा है। यहां भी 600 एमएम पाइप बिछाकर उसके ऊपर मिट्टी डाल कर लीपापोती की गई। सुबह जब किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए तो वह उसमें धंस गई। इस कारण ट्राली पलट गई और उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। आर्यसमाज रोड पर सड़क के बीचों बीच एक सीवरेज का ढक्कन धंस गया और गड्ढा हो गया। दुकानदारों ने सुरक्षा को देखते हुए उसके आसपास कुर्सियां लगा दी ताकि आने जाने वाले किसी के साथ कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फसली सीजन में काम की आई याद

मंडी में फसल लेकर आए किसान रामस्वरूप व प्रेमचंद ने बताया कि मंडी में टूटी सड़क में ट्रैक्टर के धंसने से काफी नुकसान हुआ है। फसली सीजन में किसान के पास समय की कमी होती है। अब ट्रैक्टर धंस गया है और इसे निकालने में समय बर्बाद हुआ है। सीजन के चलते पाइप लाइन डालने का काम नहीं करना चाहिए था ताकि जिससे किसानों को फसल लाने में परेशानी हो। इसका समाधान होना चाहिए।

---

कोट्स

मंडी में सड़कों में वाहन धंसने से किसानों का नुकसान हुआ है। इसको लेकर नगर परिषद के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। - विरेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।




:::::::::::::::::::::::::::::

मंडी में किसानों को सड़क में वाहनों के धंसने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मार्केट कमेटी ओर नगर परिषद को दो दिन का समय दिया है, समाधान नहीं हुआ तो सख्त निर्णय लिया जाएगा। --- राजू सुधा, उप प्रधान , अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed