फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government should find a solution to the Chautala canal and provide the farmers with their full water rights: Dr. KV

चौटाला नहर का समाधान निकाल किसानों को उनके हक का पूरा पानी दे सरकार : डॉ. केवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The government should find a solution to the Chautala canal and provide the farmers with their full water rights: Dr. KV
डबवाली। कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने बयानजारी करते हुए कहा कि किसानों को पर्याप्त पानी देना सरकार का फर्ज है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वो चौटाला नहर की टेल पर पूरा पानी पहुंचाने के साथ ही अन्य गांवों के किसानों को भी उनके हक का पानी दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी एक के हक को छीन कर उसके पानी को दूसरे को देना न्याय संगत फैसला नहीं है और सरकार को चाहिए कि वो उचित समाधान निकाल सभी किसानों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाए। सरकार को टेल पर पूरा पानी न पहुंचने के असली कारणों जैसे पानी चोरी, नहर की कम क्षमता,नहर की सफाई न होना, हेड से पानी का पूरा हिस्सा हमें न मिलना, मौजगढ़ हेड पर पानी की कमी आदि का समाधान करके उचित हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त समाधानों के साथ-साथ सरकार को नहर की क्षमता को बढ़ा कर उसमें पानी भी अधिक भेजना होगा क्योंकि चौटाला गांव अब महाग्राम बन गया है, जिसके चलते वहां सीवरेज आदि की व्यवस्था हो गई है। उससे पानी की खपत भी ज्यादा होगी, अतः सरकार को नहर की क्षमता बढ़ाना अति जरूरी है, तभी टेल तक पानी पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed