फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The foundation of the success of meritorious students will be laid from the mission foundation of the Education Department

शिक्षा विभाग के मिशन बुनियाद से बिछेगी मेधावी विद्यार्थियों की कामयाबी की बुनियाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The foundation of the success of meritorious students will be laid from the mission foundation of the Education Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद शुरू कर दिया है। इसमें चयन के लिए पहले स्तर की परीक्षा होगी। पंजीकरण का काम पूरा हो चुका है। प्रदेशभर से 55 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम से हुए हैं। अब तीन दिन तैयारी करवाकर पहले चरण की परीक्षा ली जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को तैयारी करवाएंगे, ताकि भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में बैठ सकें।
प्रत्येक वर्ष मेडिकल में दाखिला के लिए परीक्षा होती है। इसी प्रकार अन्य छात्रवृत्ति के लिए भी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इनमें ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी बाहर से कोचिंग लेकर हिस्सा लेते हैं और अव्वल भी रहते हैं। ऐसे में राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी कोचिंग के अभाव में वंचित रह जाते हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद शुरू किया है। अब शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए अपने स्तर पर तैयार करेगा। योजना के तहत विद्यार्थियों को न केवल कोचिंग दी जाएगी, बल्कि पढ़ाई के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बुनियाद कार्यक्रम को लेकर मेधावी विद्यार्थियों के चयन के लिए पहले लेवल की परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं। अब पहले चरण की परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जानिये...ये है बुनियाद कार्यक्रम और उद्देश्य
1. विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डाली जाएगी।
2. विद्यार्थियों को एनटीएसई (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन) की तैयारी कराई जाएगी।
3. विद्यार्थियों को केवीपीवाई (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) तथा अन्य छात्रवृत्ति प्रतियोगिता की तैयारी करवाई जाएगी।
4. एनटीएसई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी पीएचडी तक की पढ़ाई पूरी होने तक छात्रवृत्ति पाने के हकदार हो जाते हैं।
5. केवीपीवाई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला प्रतिष्ठित संस्थानों में आसानी से हो जाता है।
अब तक हुए आवेदन (कुल आवेदन : 55, 651)
जिला------आवेदन
गुरुग्राम----4360
हिसार----3914
सिरसा----3713
जींद----3089
फतेहाबाद----2941
सोनीपत---2873
अंबाला----2803
पानीपत----2721
फरीदाबाद----2651
भिवानी----2470
कैथल-----2457
कुरुक्षेत्र----2434
करनाल----2352
नूंह-----2124
पंचकूला----1971
रेवाड़ी----1939
महेंद्रगढ़----1925
झज्जर----1919
रोहतक---1872
पलवल----1561
चरखी दादरी-----1514
प्रदेशभर में बने 51 केंद्र, सिरसा में सबसे ज्यादा
इस परीक्षा की तैयारी के लिए प्रदेशभर में 51 केंद्र गठित कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा चार केंद्र सिरसा जिले में बनाए गए हैं। सिरसा में बुनियाद कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर नीरज पाहुजा और डॉ. मुकेश मेहता ने बताया कि सिरसा शहर के अनाज मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, डबवाली, ऐलनाबाद और चोपटा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में केंद्र बना दिए गए हैं। यहां तीन दिन की तैयारी करवाई जाएगी। जो विद्यार्थी यहां आएगा, उन्हें आने-जाने का खर्चा भी दिया जाएगा। शर्त ये है कि पंजीकरण वाले विद्यार्थी के 8वीं में 60 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरण में चलेगा बुनियाद कार्यक्रम
1. पहले चरण में राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 9वीं के विद्यार्थियों को प्रदेश भर के 51 केंद्र पर तैयारी करवाई जाएगी। प्रथम लेवल की परीक्षा खंड स्तर पर होगी। इसमें प्रत्येक जिले से 600 मेधावी विद्यार्थियों में से दूसरे लेवल की परीक्षा के लिए चयन होगा। पहले लेवल में पास होने वाले 600 विद्यार्थियों को दूसरे लेवल के लिए चुना जाएगा। इसी प्रकार तीसरे लेवल की परीक्षा होगी और प्रत्येक जिला से 100 से 150 विद्यार्थियों को चुना जाएगा। इन्हें कोचिंग के लिए चुना जाएगा।

2. दूसरे चरण के दौरान प्रदेश भर से केवल 400 विद्यार्थियों का चयन होगा। उन्हें कोचिंग देकर तैयार किया जाएगा और एक वर्ष की आवासीय कोचिंग हासिल करेंगे। इन चयनित विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed