फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first agreement was chaos in the police station Sirsa news

पहले हुआ हंगामा फिर थाना में हो गया समझौता

Fri, 25 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 25 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड़ पर दो दिन पूर्व निकाली गई यात्रा में दो वाहनों के भिड़ने के मामले में हुई पंचायत का फैसला न मानते हुए युवकों ने पीड़ित की पत्नी के साथ हाथापाई की। जिसने थाना में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

    गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व नगर में निकाली गई यात्रा के दौरान एक गुरुद्वार के मुख्यग्रंथी की कार एक अन्य कार से भिड़ गई थी जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद में पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें फैसला सुनाया गया कि युवक मुख्यग्रंथी की कार की मरम्मत करवाएगा या मरम्मत की राशि देगा। बाद में युवक फैसले से मुकर गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वीरवार को उसकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थी कि युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। उनका आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला ने  मौके पर पुलिस को बुलाया। बाद में महिला ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए कहा। जहां पर एक बार फिर महिला नाराज हो गई और कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर कुर्सी तक फेंकी। इससे पुलिसकर्मी नाराज हो गए। मामला उल्टा पड़ता देख महिला के पति ने पुलिस से इसके लिए माफी मांगी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गुरुद्वारा के प्रबंधक शेरसिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है अब किसी कोई गिला शिकवा नहंी है। थाना प्रभारी सुभाष बिश्रोई का कहना है कि दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर बात करवाई। दोनों के बीच जो गलतफहमी भी दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed