फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The festival is a confluence of youth energy and culture.

Sirsa News: महोत्सव में युवा ऊर्जा और संस्कृति का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The festival is a confluence of youth energy and culture.
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में एकल  प्रस्तुती देता छात्र। विवि
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चल रहे 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव के दौरान दिनभर चारों मंचों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत पर युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य मंच स्टेज प्रथम पर इंडियन ऑर्केस्ट्रा, जनरल फॉक सॉन्ग और वन एक्ट प्ले जैसी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


वहीं ऑडिटोरियम) पर इंडियन ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी फाॅक सॉन्ग (सोलो), हरियाणवी फॉक इंस्ट्रुमेंटल (सोलो) और वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रतियोगिताओं ने संगीत का जादू बिखेरा। स्टेज–3 (सीवी रमन भवन) पर क्विज फाइनल ने विद्यार्थियों की ज्ञान-प्रतिभा को प्रदर्शित किया। स्टेज–4 (यूआईटीडीसीho बिल्डिंग) पर रंगोली और इंस्टॉलेशन आर्ट प्रतियोगिताएं रचनात्मकता का आकर्षण बनीं।
विज्ञापन


वीरवार शाम को सीडीएलयू के म्यूजिक विभाग के पूर्व छात्र जोयनीत सिंह ने अपनी वाणी एवं गायन प्रतिभा से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि जोयनीत सिंह एक पंजाबी गायक, संगीतकार और कलाकार हैं। उन्हें पंजाबी पॉप और भक्ति गीत रिलीज करने के लिए जाना जाता है, जिनमें नूह तेरे जेही और ओह बंदेया जैसे उनके कुछ उल्लेखनीय ट्रैक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोयनीत सिंह को डीन रिसर्च प्रो. प्रियंका सिवाच, प्रो. रणजीत कौर व डॉ. मंजू नेहरा ने सम्मानित किया गया। वहीं 14 नवंबर को केवल एक ही स्टेज चलेगी और जनरल ग्रुप डांस और हरियाणवी ग्रुप सांग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

मधुर रागिनी प्रस्तुत कर बांधा समा



युवा महोत्सव के चौथे दिन उद्घाटन सत्र में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. राजकुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. विजय कुमार के नेतृत्व में सीडीएलयू विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यक्तित्व निखारने का सुनहरा मंच प्रदान कर रहा है। प्रो. रामपाल सैनी ने अपनी मधुर रागिनी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने जाने माने गायक पंडित मांगे राम की रागनी गंगा जी तेरे खेत में के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के बारे में बड़े ही बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति दी। उन्होंने भारत की प्रसिद्ध नदी गंगा के बारे में रागनी के माध्यम से बताया कि गंगा समस्त संसार का जीवन दाता है सुख के साथ-साथ सजीवता प्रदान करने का माध्यम है। इतना ही नहीं ये समस्त संसार के लिए मुक्ति दाता भी है।


यह समय देश के लिए कर गुजरने का : कर्ण प्रताप सिंह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, आतिथ्य विभाग, वास्तुकला विभाग, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे कर्ण प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि यह समय सीखने और देश के लिए कुछ बेहतर करने का है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी जानकारी देश की सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाकर भी की जा सकती है। दुश्मन हमेशा देश के बाहर नहीं होते, कई बार वे हमारे देश के भीतर भी छुपे होते हैं। इसलिए हर नागरिक को सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अपने भीतर देशभक्ति व राष्ट्र चेतना को जागृत करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को समय का सदुपयोग एवं स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी।

सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में एकल  प्रस्तुती देता छात्र। विवि

सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में एकल  प्रस्तुती देता छात्र। विवि

सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में एकल  प्रस्तुती देता छात्र। विवि

सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में एकल  प्रस्तुती देता छात्र। विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed