{"_id":"5da9e8918ebc3e93a04e9d0f","slug":"the-farmers-strike-continues-on-the-third-day-due-to-the-purchase-of-narma-sirsa-news-rtk5237976128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमे की खरीद न होने पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमे की खरीद न होने पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के गेट पर ताला लगा धरना देते किसान।
- फोटो : Sirsa
सीसीआई द्वारा एमएसपी पर नरमे की खरीद शुरू करवाने की मांग कर रहे किसानों ने शुक्रवार को लगातार अपना आंदोलन जारी रखा। नई अनाज मंडी के मेन गेट को ताला लगाकर किसान धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी व किसान नेता मिट्ठू सिंह कंबोज के संयुक्त नेतृत्व में डबवाली व आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने नई अनाज मंडी के मेन गेट को ताला जड़ दिया। जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि वह किसान विरोधी आरसीईपी समझौते का बहिष्कार कर रहे हैं, यदि भारत सरकार ने आरसीईपी का समझौता वापिस नहीं लिया तो यह आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से सबसे ज्यादा नुकसान डेयरी व सब्जी के उत्पादकों को होगा। धरनारत किसानों ने मांग की कि देश में सभी किसानों को सभी प्रकार के कर्जों से मुक्त किया जाए तथा न्यूनतम आय 18000 रुपये प्रति माह सुनिश्चित की जाए। धरनारत किसानों ने केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नई अनाज मंडी व मार्केट कमेटी कार्यालय में कार्य सुचारु रुप से चलता रहा। फसल बेचने संबंधी अन्य कार्य रोजाना की भांति हुए। कच्चा आढ़तिया ऐसोसिएशन के प्रधान गुरदीप कामरा दर्दी, सचिव राजेश कुमार, प्रकाश गंगा ने पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरेंद्र मेहता, शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पहुंचकर किसानों की सुध ली। नायब तहसीलदार सुरेंद्र मेहता ने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव दिलावर बेनीवाल को आपकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इस मौके नछत्तर सिंह पन्नीवाला, साधू सिंह, लीलाधर, राम प्रताप, सतकरतार सिंह, शिवचरण सिंह बराड़, मंदर सिंह, भोला सिंह, प्रधान ठाकर सिंह व वकील सिंह मौजूद रहे।
बॉक्स
किसानों की मांगों से उच्चाधिकारयों को अवगत करवाया जा चुका है। शुक्रवार भी एक रिमाइंडर भेजा है। आशा है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
दिलावर बेनीवाल, सचिव मार्किट कमेटी, डबवाली
विज्ञापन
बॉक्स
किसानों की मांगों से उच्चाधिकारयों को अवगत करवाया जा चुका है। शुक्रवार भी एक रिमाइंडर भेजा है। आशा है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
दिलावर बेनीवाल, सचिव मार्किट कमेटी, डबवाली