फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The embankments of Ghaggar river on Haryana-Punjab border are weak, they should be strengthened soon

Sirsa News: हरियाणा-पंजाब सीमा पर घग्गर नदी के तटबंध कमजोर, जल्द मजबूत कराए जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The embankments of Ghaggar river on Haryana-Punjab border are weak, they should be strengthened soon
एसडीएम मोहित कुमार व अ​धिकारी घग्गर का नक्शा देखते हुए। 
रोड़ी। रोड़ी क्षेत्र में पंचायती तटबंधों की मॉनिटरिंग के लिए आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। दो दिनों से घग्गर नदी के जलस्तर में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को कालांवाली के एसडीएम मोहित कुमार और उनकी टीम ने हरियाणा और पंजाब की सीमा पर बहने वाली घग्गर नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने स्पष्ट किया कि तटबंधों की स्थिति संतोषजनक नहीं है और इन्हें जल्द मजबूत किया जाए।
विज्ञापन


घग्गर नदी पंजाब के सरदूलगढ़ से निकलकर हरियाणा के सिरसा जिले के मत्तड़, लहंगेवाला और रंगा गांवों की सीमा में प्रवेश करती है। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई बारिश के बाद प्रशासन को तटबंधों की स्थिति की सुध आई और तत्परता से निरीक्षण की योजना बनाई गई।बुधवार को एसडीएम मोहित कुमार ने रंगा पुल पर पहुंचकर घग्गर नदी के नक्शे और भू-स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ मिलकर नदी के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया और तटबंधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तटबंधों की वर्तमान स्थिति पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आगामी दिनों में बारिश और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए समय रहते कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम का हालातों से करवाया रूबरू
ग्रामीण बादल सिंह, मंदर सिंह, सुखदीप सिंह, रमनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, बब्बू सिंह ने एसडीएम को अवगत करवाया कि जब भी घग्गर में जलस्तर बढ़ता है, सबसे ज्यादा खतरा इन गांवों को ही होता है। कई बार प्रशासन से अनुरोध किया कि तटबंधों को सीमेंटेड करवा कर उनकी मजबूती बढ़ाई जाए, लेकिन फाइलें केवल दफ्तरों में घूम रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में घूसता है, जिससे फसलें बर्बाद हो जाती हैं। सरकार से मांग है कि घग्गर के किनारे पक्के बांधों का निर्माण करवाए।



बाढ़ में 49 से ज्यादा गांव हुए थे प्रभावित

वर्ष 2023 में आई बाढ़ में जिले के 49 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। इनमें अकेले रोड़ी क्षेत्र के एक दर्जन गांव शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी बाढ़ की तबाही के निशान नजर आते हैं। कुछ लोग गांव से पलायन तक कर गए थे। इस दौरान पर एसडीओ रघुवीर शर्मा, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार, पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह, कानूनगो राम सिंह, पटवारी जोगिंदर सिंह, पटवारी नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed