फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The driver was busy on the phone, the school bus overturned in the field, 15 children were injured

Sirsa News: फोन पर व्यस्त था चालक, स्कूल बस खेत में पलटी, 15 बच्चों को आईं चोटें

Mon, 17 Jul 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The driver was busy on the phone, the school bus overturned in the field, 15 children were injured
हादसे में घायल छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गांव मौजगढ़ से मसीतां के बीच रास्ते में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 15 बच्चों के चोटें आई हैं। बताया जा रहा है चालक फोन पर व्यस्त था इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर स्कूल संचालक के साथ भी मारपीट की।
मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल की बस सोमवार सुबह 8 बजे मौजगढ़ ढाणियों के बच्चों को लेकर कच्चे रास्ते से मसीतां की ओर जा रही थी। स्कूल बस जैसे ही कच्चे मार्ग पर चढ़ी उस समय उबड़-खाबड़ जगह में भी चालक फोन पर व्यस्त था। इन्हीं परिस्थितियों के चलते बस खेत में पलट गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। इनमें से 15 बच्चों के चोट लगी है। इसमें से दो बच्चों के कोहनी व कंधे में अधिक चोट लगी है। शेष बच्चों के मामूली चोटें हैं, उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया। वहीं, ग्रामीणों व अभिभावकों ने घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक गणेश आनंद के साथ मारपीट भी की। इसके साथ प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के समक्ष वैन में कई प्रकार की अनियमितता पाई जाने की शिकायत भी की।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक कमेटी ने ड्राइवर की लापरवाही स्वीकारी
स्कूल प्रबंधक कमेटी ने इस बात को स्वीकारा की ड्राइवर की लापरवाही के चलते ही यह घटना घटित हुई है। स्कूल के प्राचार्य गणेश आनंद ने बताया कि इक्का-दुक्का बच्चों को ही मामूली सी चोट आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया करवा दिया गया है। ड्राइवर द्वारा कोताही बरतने पर उस पर संस्था कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल बस के चालक अंग्रेज सिंह के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। --- शैलेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी, डबवाली।

हादसे में घायल छात्र। संवाद

हादसे में घायल छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed