फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The driver fired in the air and was beaten up by the people.

Sirsa News: गाड़ी सवार ने किए हवाई फायर, लोगों ने कर दी पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The driver fired in the air and was beaten up by the people.
बडागुढ़ा। गांव कर्मगढ़ से खुईयांनेपालपुर के मध्य मंगलवार रात को गाड़ी सवार एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोगों की ओर से उक्त व्यक्ति की पिटाई किए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल, गांव बनवाला निवासी नत्था सिंह बीती मंगलवार रात्रि गाड़ी में सवार होकर सिरसा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव पंजुआना के निकट होटल पर रुकने उपरांत जब वह गाड़ी को हाईवे पर चढ़ाने लगा तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार उसकी गाड़ी की चपेट में आते-आते बच गया।
विज्ञापन

इसके बाद होटल पर मौजूद बलविंद्र, ओमप्रकाश व गोबिंदा ने अपनी बाइक गाड़ी के पीछे दौड़ा दी। गांव कर्मगढ़ से खुईयांनेपालपुर के मध्य रोड पर सामने से कंबाइन आने के चलते जब चालक ने गाड़ी धीमी की तो पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उसे रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बचाव के लिए नत्था सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो हवाई फायर कर दिए। इसके बाद लोगों ने कार सवार को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मारपीट में घायल हुए नत्था सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलविंद्र सिंह के बयान पर आरोपी नत्था सिंह के खिलाफ फायरिंग करने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed