फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The DM checked the gate passes of the paddy stacks and got them verified with the farmers.

Sirsa News: डीएम ने धान की ढेरियों के गेट पास की जांच कर किसानों से कराया मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The DM checked the gate passes of the paddy stacks and got them verified with the farmers.
ऐलनाबाद में धान की खरीद के लिए दिए गए टोकन की जांच करते हुए एसडीएम पारस भागोरिया व अन्य अ​धिकार
ऐलनाबाद। हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन सिरसा के जिला प्रबंधक हरीश शर्मा और एसडीएम पारस भगोरिया ने सोमवार को अनाज मंडी ऐलनाबाद में चल रही धान की सरकारी और निजी खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम हरीश शर्मा ने मंडी में धान की ढेरियों के गेट पास व टोकन प्रणाली की जांच की और किसानों से उसका मिलान करवाया। उन्होंने धान में नमी के स्तर और तोल कांटों की सटीकता की भी जांच की।
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों को बताया कि वे पिछले 5–6 दिनों से धान लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन अब तक बोली शुरू नहीं हुई। इस पर सचिव मार्केट कमेटी बलराज बाना ने बताया कि दिवाली अवकाश के कारण देरी हुई, पर अब मुख्य मंडी में चार दिन और अतिरिक्त मंडी में दो दिन नियमित बोली लगाई जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आढ़तियों ने मंडी में सफाई व्यवस्था सुधारने और गेटों पर चौकीदार नियुक्त करने की मांग रखी। इस पर डीएम ने सचिव मार्केट कमेटी और प्रधान आढ़ती एसोसिएशन को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी में सड़कें टूटे, सफाई व्यवस्था खराब
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अमृत इंडस्ट्री (राइस मिल), पोहड़का का दौरा किया और सरकारी खरीद के तहत पहुंचे धान के स्टॉक की जांच की। हालांकि अधिकारियों ने मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन मुख्य सड़क पर टूटे सीवरेज मैनहोल, खराब सफाई व्यवस्था और ब्लॉक सीवरेज सिस्टम जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों का कहना है कि मंडी में आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह हादसे का कारण बन सकता है। साथ ही सुलभ शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि मूलभूत सुविधाओं के सुधार की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। मंडी में कार्यरत लोगों ने जल्द से जल्द सफाई और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह (मैनेजर हैफेड), बलराज बाना (सचिव मार्केट कमेटी), अजय सिंह झोरड़ (प्रधान कच्चा आढ़ती एसोसिएशन) और किसान नेता प्रकाश सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed