{"_id":"69e26de47672dace56029b6a","slug":"the-divisional-president-inspected-ghodanwali-and-chakka-mandi-sirsa-news-c-128-1-sir1010-156849-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंडल अध्यक्ष ने घोड़ांवाली व चक्कां मंडी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंडल अध्यक्ष ने घोड़ांवाली व चक्कां मंडी का किया निरीक्षण
Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
रानियां। भाजपा चक्कां मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र छापोला ने शुक्रवार को अनाज मंडी घोड़ांवाली व चक्कां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की ओर मंडी में गेहूं खरीद, पानी, शौचालय, नमी की मात्रा, गेहूं की सफाई, काट, तोल, उठान, मजदूरों और आढ़तियों द्वारा किसानों के साथ व्यवहार तथा अन्य सुविधाओं के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों को अफवाहों पर ध्यान न देकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की बात कहीं।
इस दौरान मंडी में पहुंचे किसानों ने नायाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन खरीद से पूरा पैसा किसानों के खाते में आ रहा है, जिनसे उन्हें काफी फायदा हुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र छापोला, मनीराम छापोला, महेंद्र खेरवा, राम सिंह, लालचंद व संतलाल सहित गांव घोड़ांवाली, चक्कां, भुन्ना, खाई शेरगढ़, मैहना खेड़ा, सादेवाला व कुस्सर के किसान मौजूद रहे।