Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The district-level science exhibition will showcase new technology in 147 models on the 20th

Sirsa News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 20 को, 147 मॉडल में झलकेगी नई तकनीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The district-level science exhibition will showcase new technology in 147 models on the 20th
सिरसा। जिले में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में 20 नवंबर को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में जिलेभर के खंड स्तर पर चयनित कुल 147 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं दैनिक जीवन, कृषि विकास, डिजिटल नवाचार, जल संरक्षण और स्वास्थ्य तकनीक जैसे विषयों पर आधारित मॉडल मुख्य आकर्षण होंगे। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। हरियाणा बोर्ड/सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी स्कूल और हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल इसमें भाग ले सकते हैं। सभी मॉडल का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। उपयोगिता, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सिद्धांतों की समझ, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित 21 मॉडल को राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed