फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The defaulter can add 25% of the fine amount to the electricity connection

बकायेदार जुर्माना राशि का 25 फीसदी भर जुड़वा सकते हैं बिजली कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The defaulter can add 25% of the fine amount to the electricity connection
बिजली निगम फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ता को राहत देने के लिए एक नई योजना चलाई है। इसके तहत वह जुर्माना राशि का 25 फीसदी भुगतान कर दोबारा कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। इसके साथ उपभोक्ता शेष राशि की अदायगी किस्ताें में कर सकें गे। गौरतलब है कि पहले ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन को दोबारा जुड़वाने के लिए एकमुश्त जुर्माना राशि का भुगतान करना होता था।
विज्ञापन

निगम ने पिछले 6 माह से बिजली चोरी के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की चोरी पकड़ते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है। निगम की टीमें भी सर्वे कर डिफाल्टरों की सूची बना रही है। इसके तहत निगम की ओर से 6 महीनों में 731 डिफाल्टरों को करीब 2 करोड़ 39 लाख 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। टीमें उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि लगाने के साथ-साथ कनेक्शन भी काट रही है। इसी कड़ी में निगम द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिन डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे हैं वो उपभोक्ता जुर्माना राशि का 25 प्रतिशत जमा करवाकर काटे गए कनेक्शन दोबारा से लगवा सकता है। निगम द्वारा इस योजना से उपभोक्ताओं को एक साथ जुर्माना राशि भरने से राहत मिलेगी। उपभोक्ता किस्तों में अपनी जुर्माना राशि भर सकते हैं। निगम की ओर से चोरी पकड़ने के लिए दो टीमें फील्ड में उतारी गई है, जिसमें 200 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता किस्तों में कर सकता है भुगतान
नई योजना के तहत अब 25 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर बिजली कनेक्शन को दोबारा शुरू करवाया जा सकेगा। उपभोक्ता शेष राशि का किस्तों में भुगतान कर सकता है। पहले ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन को दोबारा जुड़वाने के लिए एकमुश्त शत प्रतिशत भुगतान करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लगाया गया जुर्माना
माह, केस दर्ज, जुर्माना
अप्रैल 392, 5 लाख 94 हजार 319,
मई 16, 25 लाख 72 हजार, 919
जून 88, 6 लाख 76 हजार, 882
जुलाई 272, 83 लाख 88 हजार
अगस्त 217, 66 लाख, 29 हजार
सितंबर 143, 52 लाख 07 हजार
बिजली निगम द्वारा बिजली की चोरी पकड़ने के लिए जिले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बड़ी चोरी मिलने पर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन भी काटे जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा योजना तैयार की गई है। जिसके तहत उपभोक्ताओं द्वारा जुर्माना राशि का 25 प्रतिशत जमा करवाकर कनेक्शन दोबारा लगवा सकता है।
- चंद्रशेखर जाखड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed