फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The country's veteran politician will pay tribute to Tau in the honor day rally

सम्मान दिवस रैली में देश के दिग्गज राजनीतिज्ञ देंगे ताऊ को श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The country's veteran politician will pay tribute to Tau in the honor day rally
बैठक के दौरान इनेलों कार्यकर्ता व अन्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में अभय चौटाला ने सिरसा व डबवाली शहर के इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सम्मान दिवस रैली को लेकर कहा कि कार्यक्रम में जहां हर वर्ग में खासा उत्साह है। वहीं विशेषकर महिलाओं में जोश खासे तौर पर देखा जा रहा है और वे इस रैली को एक उत्सव की तरह ढोल की थाप पर नाचती हुई इसमें शामिल होंगी। यह रैली एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकम है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व सीएम सरदार प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नीतिश कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर केसी त्यागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू से इस सिलसिले में बातचीत का दौर जारी है। जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यूं तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी सम्मान दिवस रैली में शामिल होना था। मगर वहां चुनावी स्थितियां होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सकेंगी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण उन सभी नेताओं को भी भेजा जा रहा है, जो कांग्रेस व भाजपा के मुखर विरोधी हैं। सम्मान दिवस रैली को लेकर 15 सितंबर को इनेलो के जिला कार्यालय में पार्टी के प्रांत स्तरीय नेताओं की भी एक बैठक होगी। जिसमें रैली से संबंधित रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दोनों हलकों के इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमजन से मिलकर लोगों को इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का न्योता देने का भी आह्वान किया। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, गोकुल सेतिया, विनोद बैनीवाल, रणधीर जोधकां, कृष्ण गुंबर, मनोहर मेहता, गुरदयाल मेहता, नरेंद्र मेहता, सुरेश दड़बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed