फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The CM Flying team collected samples of road construction material.

Sirsa News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The CM Flying team collected samples of road construction material.
सिरसा। सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए। संवाद
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय से दस्तावेज मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को गलियों की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए। यह सड़क मावड़िया मंदिर के पास डी प्लान के तहत कांग्रेसी नेता की ओर से बनवाई गई थी। बारिश के साथ ही सड़क टूट गई थी और उसी शिकायत के आधार पर सैंपल भरे गए हैं। इनकी लैब में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन




सीएम फ्लाइंग टीम उप निरीक्षक राजेश कुमार,जितेन्द्र कुमार और कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सिरसा पहुंची। नगर परिषद की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर की गलियों की जांच की। सैंपल भरने के बाद रंगड़ी रोड की गलियों की जांच की गई। सैंपलों की जांच करने की सूचना मिलने ही ठेकेदारों में हलचल मच गई। सीएम फ्लाइंग ने पहली बार डी प्लान के तहत किए गए विकास कार्यों की जांच की है।
विज्ञापन


---

गली बावड़ीवाली की जांच भी अधूरी

पूर्व पार्षद सोनी ने कहा कि उनके वार्ड की गली बावड़ीवाली में पाई गई निर्माण संबंधी अनियमितता की जांच बेशक आरंभ की गई है, लेकिन वह अभी भी अधूरी है जिसे पूरा किया जाना अपेक्षित है। पूर्व पार्षद ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ही करीब 22 लाख रुपये की राशि गली निर्माण पर मंजूर करवाई गई थी। इस गली पर केवल 8 लाख रुपये ही खर्च किए गए, जिसकी जांच भी सीएम फ्लाइंग कर रही है। इसकी रिपोर्ट आना भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



दस्तावेज के आधार पर मंगलवार को गलियों की जांच की गई है और सैंपल लिए गए है। कई मामले हैं, जिनकी जांच की जानी है।
- राजेश कुमार, उप निरीक्षक, सीएम फ्लाइंग।

सिरसा। सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए। संवाद

सिरसा। सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed