फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The cleanliness system in the city has broken down, there are piles of filth everywhere.

Sirsa News: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sat, 17 Feb 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness system in the city has broken down, there are piles of filth everywhere.
कालांवाली। शहर में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुुई है। शहर में कहीं पर भी सफाई नहीं हो रही है। वहीं शहर की गलियों, मुख्य बाजारों और मुख्य सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ मिला। आवारा पशु गंदगी के ढेर में मुंह मारते हुए नजर आए। जिसके चलते शहरवासियों ने उपमंडल प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। शहरवासी संदीप वर्मा, कुलदीप सिंह, बिंदर सिंह, रितेश गर्ग ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। गलियों व मुख्य बाजारों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। अव्यवस्था के कारण गंदगी के ढेरों से हर समय बदबू का वातावरण बना रहता है और आमजन को बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में रोजाना नियमित सफाई करवाई जाए और गंदगी का उठान करवाया जाए। ताकि भविष्य में आमजन को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना झेलनी पड़े। इस मौके पर अजय, रोहित, जशन, मनीष, हन्नी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन मुख्य मार्गों पर लगे हैं गंदगी के ढेर

शहर में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास, आरा रोड, भगत सिंह मार्केट, डाॅक्टर मार्केट, चिमन मेडिकल हाॅल के पास, पुराना पंज रत्न सिनेमा रोड, पंजाब बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, माॅडल टाउन, पुरानी सब्जी मंडी, आर्य समाज रोड, हरियाणा बस स्टैंड के पास सहित कई जगहों पर हर समय गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। वहीं बेसहारा पशु भी इन जगहों पर कूड़े में मुंह मारते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं हो रही सफाई
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की कमी है। यदि 400 की आबादी पर एक कर्मचारी के नियम के हिसाब से बात करें तो 150 कर्मचारी होने चाहिए। जबकि नगर पालिका में 90 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 62 सफाई कर्मचारी हैं। जिसमें दो कर्मचारी सस्पेंड चल रहे हैं। जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।




शहर में नियमित सफाई हो रही है। शुक्रवार को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई नहीं हुई है। शनिवार से शहर में नियमित सफाई की जाएगी और गंदगी का उठान किया जाएगा। --- शिव बिश्नोई, सफाई निरीक्षक कालांवाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed