फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The child went out for a walk after having food, died due to being hit by an unknown vehicle

खाना खाकर टहलने के लिए निकला था बच्चा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
The child went out for a walk after having food, died due to being hit by an unknown vehicle
सिरसा। गांव मोरीवाला में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार निवासी कराई थाना सिंगिया जिला समस्तीपुर (बिहार) हाल गांव थेड़ी बाबा सावन सिंह मोरीवाला ने बताया कि वह बाबा सावण सिंह में स्थित अग्रवाल बोतल फैक्टरी में काम करता है। उसकी एक 13 वर्षीय बच्ची चिंटू है व उससे छोटा बेटा 12 वर्षीय लड़का आयुष है। शनिवार रात को आयुष खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान मोरीवाला में स्थित गुरुद्वारा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे रात करीब 10 बजे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद उसने मौके पर जाकर देखा तो उसका बेटा आयुष खून से लथपथ पड़ा था और शरीर पर काफी चोटें आई हुई थी। ज्यादा चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बेटे को शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed