फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The CEO himself installed reflectors after the accident and made people aware.

Sirsa News: सीईओ ने हादसे के बाद खुद लगाए रिफ्लेक्टर, लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The CEO himself installed reflectors after the accident and made people aware.
चोपटा। सीईओ जिला परिषद डा सुभाष चंद्र हादसे वाले चौक पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए। टीम 
चोपटा। गांव जमाल से होकर गुजर रहे चोपटा-नोहर रोड पर बने चौक से शनिवार रात को बाइक टकराने के कारण गांव ढुकड़ा के दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सोमवार सुबह आठ बजे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. सुभाष चंद्र स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर उन्होंने स्वयं टीम के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत चौक पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। जांच में सामने आया था कि धुंध के कारण युवाओं को चौक नजर नहीं आया। सीईओ ने इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को जागरूक किया। उनको रोककर उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। वहीं लोगों से अभी अपील की कि जहां पर उन्हें लगे की, इस जगह पर हादसा होने का खतरा ज्यादा है। धुंध में यह नजर नहीं आता है। वहां पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए या प्रशासन का सूचित करें।
विज्ञापन


---



वर्जन :दो युवाओं की जान चली जाना बेहद दुखद है। ऐसे मौसम में वाहन चालकों को गति धीमी रखनी चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। जहां पर दिशा सूचक या रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। जहां पर जरूरत है, शहरवासी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाएं। हमारा फर्ज बनता है कि हम सड़क सुरक्षा के लिए कार्य करें। - डॉ. सुभाष चंद्र , सीईओ, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed