फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The brave one who is dedicated to the dignity of the country: Jadhav

धाकड़ वह जो देश की गरिमा के प्रति समर्पित : जाधव

Mon, 19 Feb 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
The brave one who is dedicated to the dignity of the country: Jadhav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मेडिकल विंग ने रविवार को चोपटा में मेरा जिला सिरसा, नशामुक्त सिरसा अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें एडीजीपी श्रीकांत जाधव व हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्रीकांत जाधव ने कहा कि धाकड़ वह है जो हमारे देश की गरिमा के प्रति समर्पित है। जो भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए अपने माता - पिता और परिजनों का सम्मान करता है।
कार्यक्रम में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। इसके लिए हर व्यक्ति को निजी तौर पर प्रयास करके इस बीमारी से निजात पाने के लिए आगे आना होगा। अगर महिलाएं इस कार्य को अपना दायित्व समझ कर प्रयास करें तो निश्चित ही हम नशामुक्त समाज बनाने में सफल हो सकेंगे। जो लोग नशों से मुक्त हैं उनका उन्होंने इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए विशेष आह्वान किया।
विज्ञापन

श्रीकांत जाधव ने कहा कि जाधव ने सभा में उपस्थित नारी शक्ति के सम्मान में नशामुक्त परिवार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका की सराहना की। इस मौके पर संतोष बैनीवाल, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, सूरज बूमरा, सरपंच रीटा कासनियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वच्छ जीवन जीने की शक्ति प्रदान करता ईश्वरीय नशा : बिंदु
कार्यक्रम में राजयोगिनी बिंदु ने सभा को अपनी आंतरिक शक्तियों को मेडिटेशन के माध्यम से जागृत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय नशे में वो ताकत है, जो हमें अन्य सभी नुकसान देने वाले नशों से मुक्त स्वच्छ जीवन जीने की शक्ति प्रदान करता है। इसलिए शक्तियों के महा स्रोत शिव पिता से अपना नाता जोड़ कर हम खुद को नशामुक्त और सशक्त बनाएं।बीके रामनिवास ने स्वामी विवेकानन्द, शहीद भगत सिंह सहित अनेक उन हस्तियों को याद किया। जिन्होंने अपने युवाकाल में खुद को देश सेवा में समर्पित किया और पूरे विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश प्रेम का नशा, समाज सेवा का नशा वो उच्चकोटि का नशा है जो हमारी आत्मा को सुकून और हमारे परिवार को खुशी प्रदान करता है। इसलिए अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें और इस पवित्र अभियान में आगे कदम बढ़ाएं। सभा में स्क्रीन पर कहानियों, गीतों तथा अन्य डाक्यूमेंट्री के द्वारा नशे से हो रहे नुकसान के बारे में सबको जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed