फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tehsil's computers run with the help of private generator

Sirsa News: निजी जनरेटर के सहारे तहसील के कंप्यूटर

Wed, 14 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tehsil's computers run with the help of private generator
कालांवाली के तहसील कार्यालय में बत्ती गुल होने के कारण इंतजार करते आमजन। 
रोहित जैन
विज्ञापन

कालांवाली। तहसील कार्यालय में बिजली व्यवस्था बदहाल है। इस कारण तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को हर माह तीन, चार बार जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों को बाहर से जनरेटर मंगवाने के लिए 2,500 रुपये खर्च करने पड़े।
आमजन का कहना है कि इन समस्याओं को सुलझाने के लिए एसडीएम कालांवाली और डीसी समेत कई उच्चाधिकारियों को कई बार बता चुके हैं लेकिन समस्याएं नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन


आंधी चलने के कारण बिजली निगम के चोरमार फीडर में मंगलवार को खराबी आ गई। इस कारण दोपहर तीन बजे से शाम तक बिजली बंद रही। इस दौरान तहसील कार्यालय में अंधेरा छा गया और सारे कंप्यूटर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पहले लोग करीब दो घंटे तक बिजली बहाली का इंतजार करते रहे। इसके बाद आमजन ने अपने स्तर पर 2,500 रुपये खर्च करके टेंट हाउस से जनरेटर मंगवाया। तभी तहसील कार्यालय में लंबित सात रजिस्ट्री करवाई जा सकी।
मनदीप सिंह, नछत्तर सिंह, जगजीत सिंह, जगसीर सिंह, वीर सिंह आदि उपमंडलवासियों ने बताया कि उपमंडल और तहसील कार्यालय में करीब दो साल से बिजली व्यवस्था बदहाल है। तहसील कार्यालय में करीब चार साल पहले लगी इनवर्टर की बैटरियां खराब हो चुकी हैं। अब इनसे 15-20 मिनट का ही बैकअप मिल पा रहा है। कार्यालय में लगा जनरेटर भी करीब तीन साल से खराब है। उसका पूरा सामान भी उपलब्ध नहीं है।

शौचालयों का भी बुरा हाल

उपमंडल कार्यालय और तहसील कार्यालय में बने साझे सुलभ शौचालयों का बुरा हाल है। शौचालयों में गेट तक नहीं हैं। नल टूटे हैं। सफाई भी नियमित रूप से नहीं की जाती है। इस कारण यहां रोजाना आने वाले सैकड़ों लोगों खासकर महिलाओं को शौच जाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे कार्यालय में दिनभर दूषित वातावरण रहता है। इस कारण आमजन को तहसील में मुंह ढककर अपना काम करवाना पड़ता है।



समस्या का जल्द समाधान करवा देते : डीसी

कालांवाली तहसील में बिजली समस्या का मामला मेरे संज्ञान में है। बिजली समस्या सुलझाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसके लिए राशि मिलते ही बिजली और शौचालयों की व्यवस्था को सुलझा लिया जाएगा। - शांतनु शर्मा, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed