फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tanish Sethi of Sirsa district of Haryana honoured with Prime Minister National Child Award

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: पीएम मोदी ने तनिश को ऑनलाइन किया सम्मानित, दिया डिजिटल प्रमाण पत्र

Mon, 24 Jan 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 10:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से संवाद  किया और डिजिटल प्रमाण पत्र दिया। इनमें प्रधानमंत्री मोदी ने तनिश को भी ऑनलाइन सम्मानित किया।

विज्ञापन
Tanish Sethi of Sirsa district of Haryana honoured with Prime Minister National Child Award
तनिश सेठी को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर देशभर के 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनमें जिले के उपमंडल मंडी डबवाली से 10वीं कक्षा के छात्र तनिश सेठी भी शामिल हैं। विजेताओं को एक लाख रुपये, मेडल व ब्लॉक चेन तकनीक के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में उपायुक्त अनीश यादव, तनिश सेठी के पिता अजय, माता सरीना रानी व उनके बड़े भाई सत्यम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कारों के साथ आपको जिम्मेदारी भी मिली है। अब हर किसी की आपसे अपेक्षा भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कुछ भी हो आपको दबाव नहीं लेना है, इन सब से प्रेरणा लेनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की लड़ाई में देश के महान शूरवीरों का ऐसा इतिहास है जो गर्व से भर देता है। इन सेनानियों ने छोटी उम्र में ही देश की आजादी को अपने जीवन का मिशन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लिए खुद को समर्पित कर दिया था। आप सबको भी इन्हीं की तरह कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों व वीर शहीदों ने जिस प्रकार देश के लिए अपने कर्तव्यों को निभाया उसी प्रकार आपको भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना होगा।

पशुमोल एप के लिए नन्हे डेवलपर तनिश सेठी को मिला है पुरस्कार

मंडी डबवाली से 10वीं कक्षा के छात्र तनिश सेठी उनकी (पशुमोल एप) के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। पशुमोल एप पर नागरिक 10 तरह के पैट्स की खरीद बेच कर सकते हैं और यह बिलकुल फ्री है। यह एप हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर भारत में बहुत ही ज्यादा उपयोग की जाने वाली एप में से एक है। इससे पशु विक्रेताओं को बहुत फायदा मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि तनिश सेठी ने अब तक 9 एप बनाए हैं। जिनमें स्पीक इंडिया, स्पीक वर्ल्ड, टेलर डायरी, ऑक्सीजन स्टोर आदि शामिल हैं। स्पीक इंडिया एप पर क्षेत्रीय भाषाओं को लिखकर या बोलकर ट्रांसलेट कर सकते हैं। स्पीक वर्ल्ड में दुनियाभर की 90 भाषाओं को ट्रांसलेट किया जा सकता है। तनिश सेठी जिला स्तर पर शतरंज के विजेता भी रह चुके हैं और राज्य स्तर भी शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।

डीसी अनीश ने तनिश सेठी को दी बधाई

उपायुक्त अनीश यादव ने तनिश सेठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के बच्चों को एक मान्यता के तौर पर दी जाती है। जिन्होंने नवाचार, शैक्षणिक उपलब्धि, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो। उन्होंने कहा कि तनिश की इस उपलब्धि ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed