{"_id":"6a1b2335c47678072709871b","slug":"taken-oath-on-world-tambaku-diwas-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159247-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू छोड़ने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू छोड़ने का दिया संदेश
Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाकू का सेवन न करने का संकल्प लेते उपस्थित जन।
युद्ध नशे के विरुद्ध लोगो
फोटो 22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्किट का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुलदीप एवं उनकी टीम ने एक स्किट प्रस्तुत कर तंबाकू सेवन के समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता राखी रानी एवं राजविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। उन्होंने लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में परिवार मंच वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष बंसी लाल द्वारा अस्पताल परिसर में छबील लगाई गई।
विज्ञापन
साथ ही तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए लोगों को इलायची एवं सौंफ के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इनका नियमित सेवन तंबाकू की लत छोड़ने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. डॉली लुथरा ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रिटेनर अधिवक्ताओं ने उपस्थित लोगों को नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 के बारे में भी बताया जिस पर संपर्क कर निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्राप्त की जा सकती है।