फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SWAT Commando team organized 400 meter race competition

Sirsa News: स्वैट कमांडो टीम ने 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
SWAT Commando team organized 400 meter race competition
डबवाली।डबवाली पुलिस द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते युवा। पुलिस
डबवाली। स्वैट कमांडो टीम की ओर से गांव भारूखेड़ा में 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। पुलिस एसपीओ तरसेम सिंह ने गांव चौटाला में वालीबॉल, एसपीओ राजेश कुमार ने गांव मांगेआना में क्रिकेट व एसपीओ रणजीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम मंडी डबवाली में क्रिकेट की प्रतियोगिताएं करवाई।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बताया कि इन खेल आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना, उनमें अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करना तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। प्रतियोगिताओं के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा युवाओं से संवाद करते हुए यह संदेश दिया जा रहा है कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

डबवाली पुलिस की ओर से आयोजित इन खेल गतिविधियों में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं । पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने भविष्य को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून के माध्यम से ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद और सकारात्मक विकल्प उपलब्ध कराकर ही जीती जा सकती है । खेल इस दिशा में सबसे सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed